Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Feb, 2026 03:43 PM

एक खुशहाल शादी की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है लेकिन अगर वही बुनियाद झूठ की ईंटों पर रखी जाए तो क्या होगा? Reddit पर साझा की गई एक महिला की आपबीती इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला ने बताया कि कैसे उसके पति ने एक बड़ा राज बड़ी...
Affair with Colleague Secret Uncovered : एक खुशहाल शादी की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है लेकिन अगर वही बुनियाद झूठ की ईंटों पर रखी जाए तो क्या होगा? Reddit पर साझा की गई एक महिला की आपबीती इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला ने बताया कि कैसे उसके पति ने एक बड़ा राज बड़ी चतुराई से छुपाया जिसने अब उनकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है।
ईमानदारी का नाटक और मास्टरस्ट्रोक
38 वर्षीय महिला के अनुसार शादी से पहले उसके पति (37 वर्ष) ने बहुत ही ईमानदार बनते हुए एक राज खोला। पति ने कबूला कि 2018 से 2020 के बीच उसका एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर था। उस दौरान महिला प्रेग्नेंट भी हुई और उन्होंने मिलकर अबॉर्शन का फैसला लिया। पत्नी ने उस वक्त इस सच को यह सोचकर स्वीकार कर लिया कि यह अतीत की बात है।
एक तस्वीर और अधूरे सच का पर्दाफाश
शादी हो गई और साल 2023 में जब उनकी बेटी मात्र 5 महीने की थी तब एक पुरानी तस्वीर ने पूरी कहानी बदल दी। महिला को एक फोटो मिली जिसमें उसका पति अपनी एक महिला सहयोगी (Colleague) के साथ बेड पर था। जिस महिला को पति ने अतीत का हिस्सा बताया था वह असल में उसकी वही सहकर्मी थी जिसके साथ वह आज भी काम करता है। पति ने अफेयर की बात तो बताई लेकिन यह छिपा लिया कि वह महिला आज भी उसकी प्रोफेशनल लाइफ में मौजूद है और उसका भारत आना-जाना लगा रहता है।
मुझसे मेरा हक छीन लिया गया
पीड़िता का कहना है कि पति ने उसे 'इन्फॉर्म्ड कंसेंट' (सोच-समझकर फैसला लेने का अधिकार) से वंचित रखा। पत्नी का तर्क है "अगर मुझे पता होता कि वह महिला आज भी उसकी जिंदगी का हिस्सा है तो मैं न शादी करती और न ही बच्चा प्लान करती।" दूसरी ओर पति का अजीब तर्क है कि उसने झूठ नहीं बोला बस महिला की पहचान गुप्त रखी।
मानसिक सेहत पर बुरा असर
इस खुलासे के बाद महिला बुरी तरह टूट चुकी है। वह अब 'एंटीडिप्रेंट' दवाइयां ले रही है और थेरेपी का सहारा ले रही है। पति और उसकी पूर्व प्रेमिका का एक ही कंपनी में होना उसे पल-पल कचोटता है।
जनता की अदालत: "पहचान छिपाना भी सबसे बड़ा झूठ"
Reddit पर यूजर्स ने महिला का समर्थन करते हुए पति की क्लास लगाई:
यूजर 1: "पहचान छिपाना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है ताकि आप उसे छोड़ न दें।"
यूजर 2: "जब तक वे साथ काम करेंगे, आप कभी उन पर भरोसा नहीं कर पाएंगी। यह रिश्ता अब एक खोखला डिब्बा है।"