'वह मेरी मौत चाहती है...' अतुल सुभाष जैसा मामला, कर्नाटक में व्यक्ति ने किया सुसाइड, पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 06:03 AM

a man committed suicide in karnataka accusing his wife of harassment

कर्नाटक के हुबली में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और अपने पीछे एक नोट छोड़ा जिसमें उसने अपनी पत्नी पर "यातना" का आरोप लगाया। पीटर गोलापल्ली नाम के इस व्यक्ति ने रविवार को आत्महत्या कर ली। उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह और उसकी पत्नी पिछले...

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के हुबली जिले के चामुंडेश्वरी नगर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पीटर नाम के युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घर में फांसी लगाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी पिंकी पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, "डैडी, आई एम सॉरी। वह मेरी मौत चाहती है।" 

आत्महत्या का कारण 
पीटर एक निजी कंपनी में काम करता था और पिछले आठ महीनों से पत्नी पिंकी (फीभे) से अलग रह रहा था। उनके वैवाहिक जीवन में तनाव इतना बढ़ गया था कि उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दे रखी थी। पिंकी ने गुजारा भत्ता के तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की थी, जिससे पीटर मानसिक तनाव में था। 

सुसाइड नोट 
पीटर ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। उसने लिखा, "मैं अपनी पत्नी के टॉर्चर के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। वह चाहती थी कि मैं मर जाऊं। डैडी, आई एम सॉरी। अन्ना (भाई), प्लीज पैरेंट्स का ख्याल रखना।"

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप 
पीटर के परिवार ने पिंकी पर उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीटर के पिता का कहना है कि उनकी बहू (पिंकी) रोज़ सुबह घर से निकल जाती थी और रात को देर से लौटती थी। जब उससे सवाल किया जाता, तो वह उल्टे आरोप लगाती थी कि परिवार उसे प्रताड़ित कर रहा है। 

घटना का विवरण 
रविवार को पीटर का परिवार चर्च गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो उनकी मौसी ने देखा कि पीटर ने फांसी लगा ली है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी की प्रताड़ना और अपने जीवन से हार मानने की बात लिखी। 

पुलिस ने शुरू की जांच 
घटना के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पिंकी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तलाक और गुजारा भत्ते की मांग के अलावा और कौन-कौन से कारण पीटर के तनाव का कारण बने। 

परिवार की मांग 
पीटर के पिता और भाई ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि पीटर एक खुशहाल व्यक्ति था, लेकिन पिंकी की प्रताड़ना ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!