ओडिशा में दर्दनाक हादसा: मिनी ट्रक पलटने से 15 घायल, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी महिलाएं

Edited By Updated: 27 Jan, 2025 08:31 PM

a mini truck going to attend a religious ceremony overturned

ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक मिनी ट्रक के पलट जाने से, उस पर सवार 15 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सिंगला थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुई।

नेशनल डेस्क : ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक मिनी ट्रक के पलट जाने से, उस पर सवार 15 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सिंगला थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुई। घायलों को पास के बस्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक केंद्र से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मिनी ट्रक में सवार करीब 30 लोग, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं, एक धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!