काम से लौट रही 30 वर्षीय अभिनेत्री की सड़क हादसे में मौत: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 11:10 AM

entertainment bollywood actress dies hitting car car accident

Actress Died: जयपुर की सड़कों पर सोमवार की रात एक बेहद दर्दनाक खबर लेकर आई।  अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया की एक सड़क दुर्घटना में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब 30 वर्षीय हर्षिल रात करीब 11:30 बजे अपना काम खत्म करके घर की ओर लौट रही थीं।...

Actress Died: जयपुर की सड़कों पर सोमवार की रात एक बेहद दर्दनाक खबर लेकर आई।  अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया की एक सड़क दुर्घटना में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब 30 वर्षीय हर्षिल रात करीब 11:30 बजे अपना काम खत्म करके घर की ओर लौट रही थीं। शिप्रा पथ रोड पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के बाईं ओर पलट गई।

वहां मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मशक्कत के बाद कार को सीधा कर हर्षिल को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हर्षिल कालिया ग्लैमर की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने वेब सीरीज 'क्राइम नेक्स्ट डोर' के अलावा कई राजस्थानी गानों में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह एक समाचार चैनल में एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी थीं और इन दिनों मॉडलिंग में अपना करियर संवारने में जुटी थीं। उनकी अचानक हुई मौत से उनके परिवार और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा केवल तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी दूसरे वाहन ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!