हिंदू बनकर मुस्लिम युवक चला रहा था रेस्टोरेंट, वेज के नाम पर खिलाता था नॉनवेज... चला बुलडोजर

Edited By Updated: 19 Oct, 2024 01:16 PM

a muslim youth restaurant kanpur posing hindu run the bulldozer

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को नगर निगम ने 'मामा-भांजे' नामक रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल के विरोध के बाद की गई। आरोप था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद, जो मुस्लिम हैं, अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम और तिलक...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को नगर निगम ने 'मामा-भांजे' नामक रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल के विरोध के बाद की गई। आरोप था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद, जो मुस्लिम हैं, अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम और तिलक लगाकर रेस्टोरेंट चला रहे थे। इसके अलावा, वहाँ वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था। इस विवाद के बाद रेस्टोरेंट बंद कर दिया गया था।

बजरंग दल ने रेस्टोरेंट के बाहर प्रदर्शन किया
इस मामले की शुरुआत 26 सितंबर को हुई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट के बाहर प्रदर्शन किया। बजरंग दल के सह-संयोजक विशाल बजरंगी ने कहा कि मुबीन अहमद हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहे थे और लोगों को धोखा दे रहे थे। रेस्टोरेंट के एक पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने आरोप लगाया कि मुबीन वहां वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोस रहे थे।

रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई
प्रशासन को 6 अक्टूबर को एक शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर नगर निगम ने जांच शुरू की। नगर निगम के जोनल अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर अवैध कब्जा किया गया था, जिसके कारण रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट पहले से ही बंद था और पुलिस सुरक्षा के बीच इसे ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और बजरंग दल ने संतोष व्यक्त किया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे लेकर विरोध भी जताया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!