ढाबे में रोटियों पर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Edited By Updated: 02 Aug, 2025 01:33 AM

a person was arrested for spitting on rotis in a dhaba

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने एक ढाबे में रोटी बनाते समय उसपर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने एक ढाबे में रोटी बनाते समय उसपर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

खेकड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रोहन चौरसिया ने बताया कि यह वीडियो खेकड़ा थानाक्षेत्र के पाठशाला रोड स्थित एक ढाबे का है, जिसमें एक व्यक्ति को रोटी पर थूकते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बागपत जिले के रहने वाले अनस के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!