Diwali Shopping: दिवाली की रौनक! इस राज्य के दादर मार्केट में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, VIDEO वायरल

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 01:27 PM

a record breaking crowd gathered for shopping at mumbai s dadar market video

मुंबई में दिवाली की तैयारियों के बीच दादर वेस्ट मार्केट में भारी भीड़ देखने को मिली है। 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस खुशी के त्योहार को लेकर लोग कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान और दीप खरीदने बाजारों में उमड़ पड़े हैं। बीते रविवार, 12 अक्टूबर को इसका...

नेशनल डेस्क: मुंबई में दिवाली की तैयारियों के बीच दादर वेस्ट मार्केट में भारी भीड़ देखने को मिली है। 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस खुशी के त्योहार को लेकर लोग कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान और दीप खरीदने बाजारों में उमड़ पड़े हैं। बीते रविवार, 12 अक्टूबर को इसका लाइव नजारा कैमरे में कैद हुआ, जिसमें बाजार में भीड़ और त्योहार की रौनक साफ दिख रही थी।


खरीदारी का उत्साह बढ़ा
दादर वेस्ट ही नहीं, बल्कि बांद्रा, अंधेरी, गोरेगांव, मलाड और बोरीवली जैसे इलाकों में भी दिवाली की खरीदारी का जोर देखा गया। लोग केवल कपड़े और गिफ्ट ही नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स, तोरण, दीये और अन्य सजावटी सामान भी खरीद रहे हैं।

 


बाजारों में त्योहार का जोश
त्योहार के करीब आते ही मुंबई के बाजार जगमगाने लगे हैं। दुकानों में रंग-बिरंगे दीये, इलेक्ट्रिक लाइट्स, फूल और सजावट का सामान सजाया गया है। दुकानदारों के चेहरे पर भी उत्साह देखा जा सकता है। दिवाली की बिक्री में तेजी ने व्यापारियों को राहत दी है, जो पिछले कुछ समय से बाजार में सुस्ती महसूस कर रहे थे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!