तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को रौंदा, 6 की मौत

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 03:38 AM

a speeding truck ran over pedestrians 6 died

महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को तेज रफ्तार एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे चल रहे छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग 7.30 बजे धुले-सोलापुर रोड पर नमलगांव फाटा पर हुई।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को तेज रफ्तार एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे चल रहे छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग 7.30 बजे धुले-सोलापुर रोड पर नमलगांव फाटा पर हुई। 

एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक छह पैदल यात्रियों को रौंदता हुआ निकल गया। उन्होंने बताया कि सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 25 वर्षीय आकाश कोलसे, विशाल काकड़े व अनिकेत शिंदे, 21 वर्षीय दिनेश पवार व किशोर तौर और 30 वर्षीय पवन जगताप के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!