बड़ा हादसाः स्कूल बस पर पेड़ ग‍िरने से 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौ'त; 4 बच्चे गंभीर घायल

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 01:13 AM

6 year old girl tragically dies after tree falls on school bus

दक्षिण कन्नड़ के बंतवाल तालुक में बुधवार दोपहर एक पेड़ स्कूल बस पर गिरने से बस में सवार एक छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरुः दक्षिण कन्नड़ के बंतवाल तालुक में बुधवार दोपहर एक पेड़ स्कूल बस पर गिरने से बस में सवार एक छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बंतवाल तालुक में बारीमारू के निकट कल्लेटी में दुर्घटना उस समय हुई जब श्रीराम विद्या केंद्र की बस स्कूल से प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाया जा रहा था। मृतक लड़की की पहचान यूकेजी की छात्रा चिरन्वी (छह) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पेड़ अचानक चलती बस पर गिर गया जिससे कुछ बच्चे बस में फंसे रह गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि चार विद्यार्थियों को गंभीर चोट आईं और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि लगातार बारिश से पेड़ की जड़ कमजोर हो गई थी और तेज हवाओं के कारण वह गिर गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!