Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Feb, 2026 06:37 PM

राजनीति में बहस और आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन Meghalaya Legislative Assembly में हाल ही में जो दृश्य देखने को मिला, उसने सबका ध्यान खींच लिया। सत्तारूढ़ National People's Party (एनपीपी) की विधायक Mehtab Chandee A Sangma ने सदन में ही...
नेशनल डेस्क : राजनीति में बहस और आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन Meghalaya Legislative Assembly में हाल ही में जो दृश्य देखने को मिला, उसने सबका ध्यान खींच लिया। सत्तारूढ़ National People's Party (एनपीपी) की विधायक Mehtab Chandee A Sangma ने सदन में ही मुख्यमंत्री Conrad K Sangma से कई अहम सवाल दाग दिए। खास बात यह रही कि दोनों पति-पत्नी हैं, फिर भी मुद्दों पर खुलकर बहस हुई।
शिक्षा परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल
गाम्बेग्रे सीट से विधायक मेहताब चंदी ने वर्ष 2022 में घोषित वेटरनरी, फिशरी और डेयरी कॉलेजों की प्रगति पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि इन परियोजनाओं की रफ्तार धीमी क्यों है और अब तक जमीन पर कितना काम हुआ है। इसके अलावा उन्होंने राज्य के पशु चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्रों में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी जोरदार तरीके से रखा। उनका कहना था कि अगर पर्याप्त कर्मचारी नहीं होंगे तो पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करना मुश्किल होगा।
मुख्यमंत्री ने क्या दिया जवाब?
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि ये सभी संस्थान राज्य के पशुपालन क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने माना कि कर्मचारियों की कमी एक गंभीर समस्या है और सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की दिशा में काम कर रही है। सीएम ने यह भी जानकारी दी कि प्रस्तावित वेटरनरी कॉलेज के लिए करीब 800 एकड़ जमीन चिन्हित की जा चुकी है। लगभग 334 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।