झारखंड में यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौके पर ही मौत, 12 घायल

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 10:29 PM

a vehicle full of passengers overturned in jharkhand

झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार शाम एक निजी बस के पलट जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय हजारीबाग से लगभग 45 किमी दूर बिष्णुगढ़-गोमिया रोड पर नारकी मोड़ के...

नेशनल डेस्क : झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार शाम एक निजी बस के पलट जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय हजारीबाग से लगभग 45 किमी दूर बिष्णुगढ़-गोमिया रोड पर नारकी मोड़ के पास हुई।

पुलिस ने पलटी बस से शव बरामद किए और घायलों को गोमिया और बिष्णुगढ़ के अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस हजारीबाग से बोकारो जिले के फुसरो जा रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भिजवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!