महिला ने बच्चों संग कुएं में छलांग लगाई, दोनों बच्चों की मौत

Edited By Updated: 29 Oct, 2024 07:36 PM

a woman jumped into a well with her children both children died

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों संग कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों संग कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम सिंह ने बताया कि रामकली (25) ने कथित तौर पर अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर है। सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, संभवत: महिला के इस कदम के पीछे पारिवारिक कलह हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!