Edited By Anu Malhotra,Updated: 16 Apr, 2026 02:33 PM

भारत में Aadhaar Card एक अहम दस्तावेज है। जो एक पहचान पत्र के तौर पर काम करता है। इस ID प्रूफ के बिना कई सरकारी काम-काज रूक सकते है। ऐसे में इस दस्तावेज का अपडेट रहना बहुत जरूरी है।
नेशनल डेस्क: भारत में Aadhaar Card एक अहम दस्तावेज है। जो एक पहचान पत्र के तौर पर काम करता है। इस ID प्रूफ के बिना कई सरकारी काम-काज रूक सकते है। ऐसे में इस दस्तावेज का अपडेट रहना बहुत जरूरी है।
10 साल पुराने Aadhaar को अपडेट करने की सलाह
Aadhaar जारी करने वाली संस्था Unique Identification Authority of India ने नागरिकों को सलाह दी है कि अगर उनका Aadhaar 10 साल पुराना हो चुका है और उसमें कभी अपडेट नहीं हुआ है, तो उसे फौरन अपडेट करवा लें। यूजर यह अपडेट 14 June 2026 तक मुफ्त (FREE) में कर सकते हैं। इसके बाद आपको इसके लिए निर्धारित फीस देनी पड़ेगी।
घर बैठे कैसे करें Online Aadhaar अपडेट
आप MyAadhaar portal के जरिए आसानी से आप अपना Aadhaar अपडेट कर सकते हैं।
-सबसे पहले myAadhaar portal पर जाएं
-Aadhaar नंबर डालकर लॉग इन करें।
-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
-लॉग इन करने के बाद Document Update ऑप्शन चुनें।
-अपनी जानकारी (नाम, जन्म तिथि, जेंडर, एड्रेस) चेक करें।
-सही होने पर कन्फर्म करके आगे बढ़ें।
-पहचान पत्र (POI) और एड्रेस प्रूफ (POA) चुनें।
-जरूरी डॉक्यूमेंट (JPEG, PNG या PDF) अपलोड करें।
-Submit पर क्लिक करें।
-आगे ट्रैकिंग के लिए SRN (Service Request Number) सेव कर लें।
किन बातों का रखें ध्यान
-अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए।
-Aadhaar और डॉक्यूमेंट में नाम की स्पेलिंग एक जैसी होनी चाहिए।
-फाइल तय फॉर्मेट (JPEG, PDF, PNG) में होनी चाहिए।
-फाइल साइज लिमिट के अंदर होनी चाहिए।