गुजरात के वलसाड में बड़ा हादसाः कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 07:39 PM

accident in valsad gujarat car and truck collide violently 7 people killed

गुजरात के वलसाड जिले के कपराड़ा कुंभ घाट क्षेत्र में आज कार और ट्रक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है।

नेशनल डेस्कः गुजरात के वलसाड जिले के कपराड़ा कुंभ घाट क्षेत्र में आज कार और ट्रक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में एक महिला, एक युवती और 5 पुरुष शामिल हैं।

हादसे की वजह

कप्राडा तहसीलदार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और यातायात सुचारू किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!