17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 11:49 PM

after being scolded by her mother a 17 year old girl committed suicide

उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र के थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र के थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा बिलासपुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शबा को उसकी मां ने किसी बात को लेकर शुक्रवार को डांट दिया था। उन्होंने बताया कि इस बात से आक्रोशित किशोरी ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!