अगले महीने से मुंबई-कोलकाता की सीधी उड़ान शुरू करेगी एयरएशिया इंडिया

Edited By Updated: 15 Mar, 2019 08:02 PM

airasia india will start direct flights to mumbai kolkata from next month

किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी एयरएशिया इंडिया ने मुंबई से कोलकाता के लिए अगले महीने से सीधी उड़ान शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। यह कंपनी की मुंबई से किसी दूसरे शहर के लिए दूसरी सीधी उड़ान होगी। कंपनी इससे पहले मुंबई से बेंगलुरू की सीधी...

मुंबई: किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी एयरएशिया इंडिया ने मुंबई से कोलकाता के लिए अगले महीने से सीधी उड़ान शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। यह कंपनी की मुंबई से किसी दूसरे शहर के लिए दूसरी सीधी उड़ान होगी। कंपनी इससे पहले मुंबई से बेंगलुरू की सीधी उड़ान का परिचालन कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह 15 अप्रैल से कोलकाता के लिए मुंबई से रोजाना एक सीधी उड़ान शुरू करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा, ‘हमने हाल ही में बेंगलुरू और मुंबई की सीधी उड़ान की शुरुआत की है। अब मुंबई और कोलकाता की सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। यह एयर एशिया के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और इस उड़ान से पूर्व में हमारा परिचालन मजबूत होगा। यह नई उड़ान इन महत्वपूर्ण बाजारों में भविष्य में वृद्धि की हमारी योजनाओं का सबूत है।’ एयरएशिया इंडिया टाटा संस और मलेशिया की एयर एशिया का संयुक्त उपक्रम है।      
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!