Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Feb, 2026 07:00 PM

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज बेहद अहम दिन है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आज...
नेशनल डेस्क : भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज बेहद अहम दिन है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आज अंतिम मौका है। तय समय सीमा के बाद आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा।
भारतीय वायु सेना ने इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां अपने आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई हैं। नोटिफिकेशन में पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। इस भर्ती में केवल अविवाहित उम्मीदवारों को ही आवेदन करने की अनुमति है।
ऐसे करें अग्निवीर वायु 01/2027 के लिए आवेदन
- अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu/ पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Agniveer Vayu Intake 01/2027” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और संपर्क से जुड़ी सही जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरते समय जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अंत में 649 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर फॉर्म सबमिट करें। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही मान्य होगा।
चयन कैसे होगा
अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जहां शारीरिक दक्षता परीक्षा और अनुकूलन क्षमता से जुड़ा मूल्यांकन होगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। केवल अविवाहित अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। फिलहाल भारतीय वायु सेना ने रिक्त पदों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है, जिससे सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा।