असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी 18 रुपए बढ़ाई, सीएम हिमंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

Edited By Updated: 03 Oct, 2023 05:58 AM

assam government increased wages of tea garden workers by rs 18

असम सरकार ने चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों के दैनिक न्यूनतम पारिश्रमिक में 18 रुपये की बढ़ोतरी करने का सोमवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में यह फैसला किया गया।

गुवाहाटीः असम सरकार ने चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों के दैनिक न्यूनतम पारिश्रमिक में 18 रुपये की बढ़ोतरी करने का सोमवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में यह फैसला किया गया। पारिश्रमिक में बढ़ोतरी ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी दोनों ही जगहों के बागान श्रमिकों पर एक अक्टूबर से लागू होगी। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, "ब्रह्मपुत्र घाटी में दैनिक मजदूरी 232 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपये कर दी गई है जबकि बराक घाटी में बागान श्रमिकों को अब 210 रुपए के बजाय 228 रुपए का पारिश्रमिक मिलेगा।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बागान प्रबंध को निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा पर श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस दिया जाए। 

अगस्त में चाय का उत्पादन करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर
देश में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। अगस्त, 2022 में चाय का उत्पादन 18.54 करोड़ किलोग्राम से अधिक रहा था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत, मुख्य रूप से असम और प. बंगाल में चाय का उत्पादन घटकर 15.80 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो अगस्त, 2022 में 17.09 करोड़ किलोग्राम से कुछ अधिक रहा था। असम में चाय का उत्पादन 10.98 करोड़ किलोग्राम से घटकर 9.97 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह प. बंगाल में उत्पादन 5.61 करोड़ किलोग्राम से घटकर 5.36 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। चाय उद्योग के सूत्रों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और कीट हमले की वजह से उत्तर भारत में चाय का उत्पादन घटा है। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में दक्षिण भारत में चाय का उत्पादन बढ़कर 1.99 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। अगस्त, 2022 में यह आंकड़ा 1.45 करोड़ किलोग्राम का था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!