इस बार 26 लाख से अधिक दीपों से रौशन होगी अयोध्या, ग्रीन फायर वर्क्स शो से जगमगाएगा दीपोत्सव

Edited By Updated: 13 Sep, 2025 11:54 PM

ayodhya will be illuminated with more than 26 lakh lamps on deepotsav

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव-25 को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और इस बार दीप पर्व पर अयोध्या 26 लाख से अधिक दीपों से रोशन होगी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन विभाग 19...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव-25 को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और इस बार दीप पर्व पर अयोध्या 26 लाख से अधिक दीपों से रोशन होगी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन विभाग 19 अक्टूबर को दीपोत्सव में ‘ग्रीन फायर वर्क्स शो' का आयोजन करेगा। पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फायर वर्क्स के मानक पर आधारित यह आतिशबाज़ी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगी।

बयान के अनुसार इसके साथ ही दीपोत्सव में पर्यटकों को संगीत और तकनीक के साथ कोरियोग्राफ का अनूठा अनुभव दिखने के साथ सुनने को मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग द्वारा दीपोत्सव-25 पर सरयू नदी के घाटों और राम की पैड़ी पर 26 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। भक्ति-भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के बीच इस बार ग्रीन फायरवर्क्स शो खास आकर्षण का केंद्र होगा, जो आस्था और नवाचार को साथ लाकर एक प्रदूषण-मुक्त रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगाएगा। करीब 10 मिनट तक चलने वाला यह शो संगीत, लेज़र इफेक्ट्स और आधुनिक कोरियोग्राफी से सजा होगा। कई मीटर से ऊंचाई तक उठने वाली आतिशबाज़ी सरयू के जल पर अद्भुत प्रतिबिंब बिखेरेंगी और वहां मौजूद हर दर्शक को रोमांचित कर देगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दीपोत्सव-25 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ इस पर बार 26 लाख से अधिक दीपक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदूषण-मुक्त आतिशबाज़ी के साथ हम अयोध्या की सांस्कृतिक भव्यता को प्रदर्शित करेंगे, जो हर श्रद्धालु को अविस्मरणीय अनुभव देगा।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!