Union Bank का '444 फार्मूला': ₹2 लाख जमा करने पर होगी छप्परफाड़ कमाई, जानें कैलकुलेशन!

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 07:17 AM

interest rs 2 lakh 444 days union bank fd fd rates fixed deposit

Union Bank Fixed Deposit: अगर आप अपने निवेश को सुरक्षित रखते हुए उस पर बेहतरीन कमाई करना चाहते हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस दिग्गज बैंक ने अपनी एफडी योजनाओं के जरिए ग्राहकों को बचत का नया...

Union Bank Fixed Deposit: अगर आप अपने निवेश को सुरक्षित रखते हुए उस पर बेहतरीन कमाई करना चाहते हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस दिग्गज बैंक ने अपनी एफडी योजनाओं के जरिए ग्राहकों को बचत का नया मंत्र दिया है। बैंक की सबसे खास बात यह है कि यहाँ आप अपनी जरूरत के हिसाब से मात्र 1 सप्ताह (7 दिन) से लेकर पूरे 1 दशक (10 साल) तक के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। वर्तमान में बैंक की विभिन्न योजनाओं पर ब्याज दरें 2.75% से शुरू होकर 7.35% के आकर्षक स्तर तक जा रही हैं।

444 दिनों का जादू: कम समय में ज्यादा मुनाफा

Union Bank ने हाल ही में एक विशेष अवधि वाली FD शुरू की है जो 444 दिनों की है। यह उन लोगों के लिए सबसे सटीक है जो करीब डेढ़ साल के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं। इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें उम्र के हिसाब से ब्याज की दरें बढ़ती जाती हैं। बैंक आम जनता को जहां 6.60% का ब्याज दे रहा है, वहीं 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.10% है। सबसे ज्यादा फायदा उन बुजुर्गों को है जिनकी उम्र 80 साल पार कर चुकी है, उन्हें बैंक 7.35% की दर से रिटर्न दे रहा है।

2 लाख के निवेश पर कितनी होगी आपकी सीधी कमाई?

अगर आप इस 444 दिनों वाली स्कीम में 2 लाख रुपये की पूंजी निवेश करते हैं, तो आपकी जेब में आने वाला मुनाफा कुछ इस तरह होगा:-

  • आम नागरिक: अगर आपकी उम्र 60 साल से कम है, तो आपके 2 लाख रुपये मैच्योरिटी पर 2,16,577 रुपये बन जाएंगे। यानी आपको घर बैठे 16,577 रुपये का ब्याज मिलेगा।

  • सीनियर सिटीजन: 60 वर्ष से अधिक आयु वाले ग्राहकों को इसी निवेश पर 17,876 रुपये का ब्याज मिलेगा, जिससे उनकी कुल जमा राशि 2,17,876 रुपये हो जाएगी।

  • सुपर सीनियर सिटीजन: 80 साल से अधिक उम्र के निवेशकों को सबसे तगड़ा फायदा होगा। उन्हें 18,528 रुपये का ब्याज मिलेगा और उनकी कुल राशि बढ़कर 2,18,528 रुपये हो जाएगी।

बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी बैंक की यह एफडी न केवल आपके मूलधन को सुरक्षित रखती है, बल्कि एक तय समय के बाद गारंटीड इनकम भी सुनिश्चित करती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!