LPG Missed Call Booking: बिना लाइन में लगे और इंटरनेट के भी बुक होगा सिलेंडर,जानें इस आसान तरीके के बारे में

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 11:59 AM

you can also book a cylinder with just one missed call

देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच बुकिंग के तरीके भी बदल रहे हैं। गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग के प्रोसेस को आसान बनान के Whatsapp नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों या बिना स्मार्टफोन वाले यूज़र्स के लिए...

LPG Missed Call Booking: देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच बुकिंग के तरीके भी बदल रहे हैं। गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग के प्रोसेस को आसान बनान के Whatsapp नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों या बिना स्मार्टफोन वाले यूज़र्स के लिए Bharatgas (भारत पेट्रोलियम) एक बेहद आसान सुविधा लेकर आया है। अब आप बिना किसी लंबी लाइन में लगे या इंटरनेट के झंझट के, घर बैठे अपना रिफिल बुक कर सकते हैं।

सिर्फ एक 'मिस्ड कॉल' और बुकिंग कन्फर्म!

भारत पेट्रोलियम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ग्राहकों को जानकारी दी है कि अब मिस्ड कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करना संभव है।आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7710955555 पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। कॉल करते ही बुकिंग अपने आप दर्ज (Refill Booking) हो जाएगी। इसके लिए आपको न तो किसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत है और न ही किसी जटिल डिजिटल प्रक्रिया को फॉलो करने की

PunjabKesari

डिजिटल बाधाओं से मिला छुटकारा

अक्सर देखा गया है कि हाई-स्पीड इंटरनेट की कमी या स्मार्टफोन न होने के कारण गांव के लोग व्हाट्सऐप या कंपनी की ऐप का लाभ नहीं उठा पाते थे। यह मिस्ड कॉल सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए 'गेम चेंजर' साबित हो रही है, जो साधारण फीचर फोन का उपयोग करते हैं।

घर बैठे eKYC की सुविधा

बुकिंग के साथ-साथ भारत गैस ने eKYC की प्रक्रिया को भी डिजिटल और आसान बना दिया है। कंपनी के अनुसार:

  • ग्राहक अब HelloBPCL ऐप के माध्यम से अपना eKYC घर बैठे पूरा कर सकते हैं।
  • इससे ग्राहकों को गैस एजेंसी के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई जारी रहेगी।

क्यों है यह तरीका सबसे खास?

इस तरीके से कुछ ही सेकंड में बुकिंग पूरी हो जाती है। इसके लिए इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसे आसानी से कर सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!