अमरनाथ श्राइन बोर्ड का ऐतिहासिक ऐलान! यात्रा शुरू होने से पहले ही बदल गई इन लोगों की तकदीर

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 05:05 PM

baba barfani  laser show to light up the nights of srinagar and jammu

अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) की 50वीं बोर्ड बैठक में श्रद्धालुओं के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बाबा बर्फानी के भक्तों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए पहली बार लेजर और साउंड शो आयोजित...

नेशनल डेस्क: अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) की 50वीं बोर्ड बैठक में श्रद्धालुओं के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बाबा बर्फानी के भक्तों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए पहली बार लेजर और साउंड शो आयोजित करने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा बोर्ड ने दुर्घटना बीमा कवर की लिमिट को बड़ा कर 10 लाख रुपए कर दिया है।

29 जून को होगी प्रथम पूजा

 बोर्ड ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 की अमरनाथ यात्रा का औपचारिक श्रीगणेश 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 'प्रथम पूजन' के साथ होगा। यात्रा शुरू होने की अंतिम तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

PunjabKesari

10 लाख का बीमा कवच देने का किया फैसला

भक्तों और सेवादारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड ने दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का बड़ा फैसला लिया है। यह कवर पंजीकृत यात्रियों के साथ-साथ पुजारियों, मौसमी श्रमिकों, टट्टू मालिकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर भी लागू होगा।

सुविधाओं में विस्तार और ट्रैक का विकास

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपराज्यपाल ने मार्ग में आधुनिक शौचालयों, शेल्टर शेड और वर्षा आश्रयों के निर्माण के निर्देश दिए हैं। BRO द्वारा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर ट्रैक को चौड़ा करने का काम अंतिम चरण में है। साथ ही, संवेदनशील रास्तों पर क्रैश बैरियर और सुरक्षा रेलिंग लगाई जा रही है ताकि यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!