Baba Vanga Predictions: क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो रही है? एलियन यान को लेकर मचा हड़कंप

Edited By Updated: 02 Nov, 2025 04:32 PM

baba vanga predictions 2026 alien spacecraft ufo

साल 2025 के अंत में अंतरिक्ष से आई एक चौंकाने वाली खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नासा के वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट 3I/ATLAS की खोज की है, जो मैनहैटन के आकार का बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह...

नेशनल डेस्कः साल 2025 के अंत में अंतरिक्ष से आई एक चौंकाने वाली खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नासा के वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट 3I/ATLAS की खोज की है, जो मैनहैटन के आकार का बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोई साधारण पिंड नहीं, बल्कि एलियन टेक्नोलॉजी से जुड़ा अंतरिक्ष यान भी हो सकता है। इस खोज ने न सिर्फ खगोल विज्ञान जगत को हिला दिया है, बल्कि लोगों के बीच बाबा वेंगा की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा फिर से तेज कर दी है, जिनमें उन्होंने एलियंस के आगमन की चेतावनी दी थी।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा

जैसे-जैसे साल 2026 करीब आ रहा है, बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता और रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। वेंगा ने वर्ष 2026 के लिए सोने की बढ़ती कीमतों, गृहयुद्ध, आर्थिक संकट, नकदी तंगी, और यहां तक कि एलियंस के आगमन से जुड़ी चेतावनियां दी थीं। इसी बीच, नासा की ओर से आई एक ताज़ा रिपोर्ट ने वैज्ञानिकों और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है।
दरअसल, हमारी गैलेक्सी में एक रहस्यमयी अंतरिक्ष वस्तु ने पिछले कई महीनों से वैज्ञानिकों को उलझा रखा है। इस इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट को वैज्ञानिकों ने 3I/ATLAS नाम दिया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खगोल भौतिकीविदों ने दावा किया है कि यह कोई साधारण पिंड नहीं, बल्कि एलियन तकनीक से जुड़ा अंतरिक्ष यान भी हो सकता है।

वजन लगभग 33 अरब टन
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह रहस्यमयी वस्तु मैनहैटन के आकार की है और इसका अनुमानित वजन लगभग 33 अरब टन है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह निकेल टेट्राकार्बोनिल (Nickel Tetracarbonyl) छोड़ रहा है — ऐसा तत्व जो अब तक किसी भी धूमकेतु में नहीं पाया गया था।

पृथ्वी से न्यूनतम दूरी लगभग 240 मिलियन किलोमीटर
आमतौर पर धूमकेतु अपने पीछे एक प्रकाशीय पूंछ (टेल) बनाते हैं, लेकिन 3I/ATLAS के मामले में यह आगे की दिशा में रोशनी उत्सर्जित कर रहा है, मानो किसी यान से प्रकाश निकल रहा हो। नासा ने जानकारी दी है कि 19 दिसंबर 2025 को यह ऑब्जेक्ट पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। हालांकि, पृथ्वी से इसकी न्यूनतम दूरी लगभग 240 मिलियन किलोमीटर रहने वाली है, जिससे किसी भी प्रकार के टकराव या खतरे की संभावना नहीं है। फिर भी, इस रहस्यमयी ऑब्जेक्ट की खोज के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है, और कई लोग इसे बाबा वेंगा की एलियंस संबंधी भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। वैज्ञानिक जहां इस ऑब्जेक्ट के रहस्य को सुलझाने में जुटे हैं, वहीं आम जनता के बीच यह चर्चा का सबसे गर्म विषय बन चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!