Kwality Walls की आइसक्रीम में निकला 'तेल'? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 02:04 PM

kwality walls  viral leaves customers stunned

क्या आप जो ठंडी और मलाईदार आइसक्रीम बड़े चाव से खा रहे हैं, वह वाकई दूध से बनी है या उसमें वनस्पति तेल (Palm Oil) मिला हुआ है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मशहूर ब्रांड 'क्वालिटी वॉल्स' की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ग्राहक...

नेशनल डेस्क: क्या आप जो ठंडी और मलाईदार आइसक्रीम बड़े चाव से खा रहे हैं, वह वाकई दूध से बनी है या उसमें वनस्पति तेल (Palm Oil) मिला हुआ है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मशहूर ब्रांड 'क्वालिटी वॉल्स' की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ग्राहक द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो के बाद पैकेज्ड फूड की शुद्धता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

वायरल फुटेज में एक ग्राहक दावा कर रहा है कि आइसक्रीम के डिब्बे की ऊपरी परत खाने के बाद उसे नीचे तेल जैसी एक मोटी परत दिखाई दी। ग्राहक ने अपने बयान में कहा कि "हमने आइसक्रीम ऑर्डर की थी, लेकिन शुरुआती कुछ चम्मच खाने के बाद स्वाद काफी अजीब और तैलीय (Oily) लगा। जब हमने गहराई से देखा, तो अंदर तेल की एक परत जमी हुई मिली।" ग्राहक ने आरोप लगाया है कि यह परत 'पाम ऑयल' जैसी दिख रही है, जिसका उपयोग लागत कम करने के लिए किया जाता है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।  कई लोगों ने पैकेज्ड फूड की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों (जैसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ना) को लेकर चिंता जताई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले लैब टेस्टिंग और आधिकारिक जांच जरूरी है।

क्या कहती है कंपनी?

फिलहाल 'क्वालिटी वॉल्स' की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या बयान जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में कई उत्पाद 'आइसक्रीम' के बजाय 'फ्रोजन डेजर्ट' की श्रेणी में आते हैं, जिनमें दूध के फैट की जगह वनस्पति तेल का इस्तेमाल कानूनी रूप से मान्य है, लेकिन इसकी जानकारी पैकेट पर स्पष्ट होनी चाहिए।

आइसक्रीम vs फ्रोजन डेजर्ट में क्या है अंतर?

उपभोक्ताओं को यह समझना जरूरी है कि हर ठंडी चीज 'आइसक्रीम' नहीं होती।

  • आइसक्रीम: यह मुख्य रूप से दूध और डेयरी फैट से बनी होती है।

  • फ्रोजन डेजर्ट: इसमें दूध के बजाय 'वेजिटेबल ऑयल' (जैसे पाम ऑयल) का इस्तेमाल किया जाता है। क्वालिटी वॉल्स के कई उत्पाद इसी श्रेणी में आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!