Bank Holidays 2024: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 23 Sep, 2024 07:15 PM

bank holidays 2024 banks will remain closed for 15 days in october

अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है, और इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। इस फेस्टिव सीजन में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जिससे आपके बैंक से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। यदि आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है, तो आप अभी से उसे...

नेशनल डेस्क: अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है, और इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। इस फेस्टिव सीजन में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जिससे आपके बैंक से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। यदि आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है, तो आप अभी से उसे निपटा लें।

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट? 
अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा, दीवाली और करवा चौथ जैसे त्योहारों की वजह से बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं। यहां अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की सूची दी जा रही है:

  • 1 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव
  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती (सभी राज्यों में)
  • 3 अक्टूबर: नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 6 अक्टूबर: रविवार
  • 10 अक्टूबर: महा सप्तमी (पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में)
  • 11 अक्टूबर: महानवमी
  • 12 अक्टूबर: दशहरा और दूसरा शनिवार
  • 13 अक्टूबर: रविवार
  • 14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (सिक्किम)
  • 16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
  • 17 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती
  • 20 अक्टूबर: रविवार
  • 26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस और चौथा शनिवार
  • 27 अक्टूबर: रविवार
  • 31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

कैसे निपटाएं बैंकिंग काम?
बैंक बंद होने पर आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के ज़रिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। एटीएम से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, इसलिए आप बिना किसी परेशानी के अपने बैंकिंग काम पूरे कर सकते हैं। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम है, तो इन छुट्टियों से पहले निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!