गुलाबचंद कटारिया बने पंजाब के नए गवर्नर, इन राज्यों के राज्यपाल भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 28 Jul, 2024 11:22 AM

banwari lal purohit s resignation accepted now governor of punjab

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं अब असम के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी माह में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र भेजकर अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की थी। पत्र में पुरोहित ने लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और कृपया इसे स्वीकार किया जाए।

2021 में पंजाब के राज्यपाल का पदभार संभाला था
आपको बता दें कि बनवारीलाल पुरोहित ने सितंबर 2021 में पंजाब के राज्यपाल का पदभार संभाला था, इसके पूर्व उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा किया था। पंजाब में उनका कार्यकाल आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ लगातार टकराव से भरा रहा। विशेष रूप से, पंजाब राजभवन द्वारा विभिन्न विधेयकों की मंजूरी न मिलने को लेकर कई विवाद उठे। जब भी राज्यपाल पुरोहित ने कोई चिंता जताई या स्पष्टीकरण मांगा, तो आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और आधिकारिक प्रवक्ता ने उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएँ दीं। उन्हें अक्सर बीजेपी से प्रभावित होने और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी झेलना पड़ा।

कटारिया पेशे से शिक्षक और RSS से भी जुड़े रहे हैं
वहीं अब बनवारीलाल पुरोहित की जगह अब असम के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गुलाबचंद कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर 1947 को हुआ था। उनकी पत्नी का नाम अनिता कटारिया है और उनके पाँच बेटियाँ हैं। कटारिया पेशे से गणित के शिक्षक रहे हैं और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने 11 बार चुनाव लड़ा और 9 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा, वे राजस्थान सरकार में गृह मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

राष्ट्रपति ने अन्य राज्यों के राज्यपाल को भी बदला
इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की भी घोषणा की। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमन डेका छतीसगढ़ के राज्यपाल, सी. एच. विजयशंकर मेघालय के राज्यापल, सी पी राधाकृष्णन को झारखंड से हटाकर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम और मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। के केलाशनाथन के पुडचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन सभी राज्यपालों की नियुक्तियां चार्ज लेने के साथ ही प्रभावी होंगी।

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!