तू मुझे पसंद है...देवर ने घर में भाभी को अकेले पाकर पार की रिश्तों की सारी हदें,  बेहूदा तरीके से...

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 07:09 AM

barshi taluka solapur maharashtra family relationships devar bhabhi

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बार्शी तालुका से एक चौंकाने वाली और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता को कलंकित कर दिया है। यहां एक 33 वर्षीय महिला के साथ उसी के रिश्तेदार ने ऐसा शर्मनाक कृत्य किया, जिसने पूरे...

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बार्शी तालुका से एक चौंकाने वाली और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता को कलंकित कर दिया है। यहां एक 33 वर्षीय महिला के साथ उसी के रिश्तेदार ने ऐसा शर्मनाक कृत्य किया, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

अकेली महिला को बनाया निशाना
घटना 29 जुलाई की दोपहर की है। पीड़िता अपने पति के साथ मिलकर खेती-बाड़ी कर घर चलाती है। उनके बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना के दिन महिला का पति खेत में काम करने गया था और वह घर पर अकेली थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसका देवर, संतोष दत्तात्राय पाटिल, अचानक घर में घुस आया।

जैसे ही वह भीतर आया, उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और बेहूदा तरीके से कहा, “तू मुझे पसंद है।” इसके बाद उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की और महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह पूरे गांव में उसकी बदनामी कर देगा।

पीड़िता की हिम्मत ने दिलाई राहत
हालांकि आरोपी की धमकी से डरने के बजाय महिला ने साहस दिखाया और खुद को छुड़ाकर सीधा थाने पहुंच गई। उसने पूरी घटना की जानकारी बार्शी तालुका पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर संतोष दत्तात्राय पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कर रही तेज़ी से जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, इसलिए जांच प्रक्रिया को तेज़ किया गया है। पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया गया है।

गांव में फैली सनसनी
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश की लहर फैल गई है। लोग रिश्तों में गिरते जा रहे नैतिक स्तर को लेकर गुस्सा जता रहे हैं। देवर द्वारा किए गए इस निंदनीय कार्य ने न सिर्फ एक महिला की गरिमा को चोट पहुंचाई है, बल्कि परिवारों के बीच भरोसे को भी तोड़ कर रख दिया है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!