Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Oct, 2025 02:59 PM

विधानसभा चुनावों से पहले बिहार सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। महिला रोजगार योजना के तहत आज (17 अक्टूबर) राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की चौथी किस्त ट्रांसफर की जा रही है। यह योजना महिलाओं को अपना...
नेशनल डेस्क। विधानसभा चुनावों से पहले बिहार सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। महिला रोजगार योजना के तहत आज (17 अक्टूबर) राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की चौथी किस्त ट्रांसफर की जा रही है। यह योजना महिलाओं को अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
1.21 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ
बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 1.21 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है जिसने लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत होने और अपना खुद का कारोबार शुरू करने में मदद की है।
योजना का विस्तार और भविष्य की मदद:
-
यह योजना 29 अगस्त को शुरू की गई थी और आज इसकी चौथी किस्त जारी हो रही है।
-
शुरुआत में ₹10,000 दिए जा रहे हैं लेकिन अगर कोई महिला 6 महीने बाद भी अपना कारोबार सफलतापूर्वक जारी रखती है तो सरकार इस मदद की राशि को बढ़ाकर ₹2 लाख तक कर देगी।
-
यह वित्तीय सहायता महिलाओं को 18 तरह के कारोबार शुरू करने के लिए दी जा रही है।
किस्तों का विवरण और आगे की तारीखें
चूंकि किस्तों को जारी करने की तारीखों की घोषणा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले हो गई थी, इसलिए इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
| किस्त |
जारी करने की तारीख |
लाभार्थियों की संख्या |
जारीकर्ता |
| पहली |
26 सितंबर |
75 हजार |
पीएम नरेंद्र मोदी |
| दूसरी |
3 अक्टूबर |
25 लाख |
बिहार सरकार |
| तीसरी |
6 अक्टूबर |
21 लाख |
बिहार सरकार |
| चौथी |
17 अक्टूबर |
जारी |
बिहार सरकार |
आगामी किस्तों की घोषणा:
-
अक्टूबर: 24 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को अगली किस्तें जारी होंगी।
-
नवंबर: 7, 14, 21 और 28 नवंबर को किस्तें जारी की जाएंगी।
-
दिसंबर: 5, 12, 19 और 26 दिसंबर को किस्तें भेजी जाएंगी जो इस वर्ष की आखिरी किस्त होगी।
किसे मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जिन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फॉर्म भरा है और जिनकी एप्लीकेशन स्वीकार (Accept) हो चुकी है। जिन महिलाओं की एप्लीकेशन स्वीकृत हो चुकी है, पैसा सीधा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। यदि आप सूची में अपना नाम जांचना चाहती हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन बिहार जीविका लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।