Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Nov, 2025 12:39 PM

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर अभी तक अधिकतर सहमति बन चुकी है, लेकिन हाल की बैठकें यह संकेत दे रही हैं कि कुछ अंतिम समायोजन हो सकते हैं।
नेशनल डेस्क: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर अभी तक अधिकतर सहमति बन चुकी है, लेकिन हाल की बैठकें यह संकेत दे रही हैं कि कुछ अंतिम समायोजन हो सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को बिहार का नया मुख्यमंत्री पद ग्रहण करेंगे और उसी दिन पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
वहीं, मंत्रीमंडल के गठन के लिए JDU और बीजेपी ने आपसी फॉर्मूला तय कर लिया है। इस बार बीजेपी की ओर से नए मंत्रियों के लिए 8 नामों का चयन किया गया है। इनमें शामिल हैं:
-
रमा निषाद
-
रत्नेश कुशवाहा
-
श्रेयसी सिंह
-
त्रिविक्रम नारायण सिंह
-
गायत्री देवी
-
रोहित पांडेय
-
रजनीश कुमार
-
मनोज शर्मा
जानकारों का कहना है कि मंत्रिमंडल का गठन राज्य के जातीय और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शपथ समारोह में सभी नई नियुक्त मंत्री पद की गरिमा के साथ अपने दायित्वों की शपथ लेंगे।