रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: 500% टैरिफ की तैयारी में ट्रंप ! निशाने पर भारत

Edited By Updated: 08 Jan, 2026 02:17 PM

bill threatening 500 tariff on india for russia oil trade gets trump s nod

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इस कदम का सीधा असर भारत, चीन और ब्राजील पर पड़ेगा। अमेरिका का उद्देश्य यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने वाले रूसी तेल व्यापार पर निर्णायक चोट...

International Desk: यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने अब आर्थिक मोर्चे पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने वाले विधेयक के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। इस कदम से भारत समेत कई देशों पर सीधा दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक भारी टैरिफ लगाने वाले विधेयक का समर्थन किया है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य उन देशों पर सख्त आर्थिक दबाव बनाना है, जो सस्ते रूसी तेल की खरीद के जरिए यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए रूस की मदद कर रहे हैं।

 

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि यह द्विदलीय विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अधिकार देगा। ग्राहम के अनुसार, यह विधेयक रूस पर प्रतिबंधों को और प्रभावी बनाने का सबसे मजबूत साधन साबित हो सकता है। हम ने कहा कि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है, जबकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं और युद्ध जारी है। ऐसे में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाकर पुतिन की ‘वॉर मशीन’ को आर्थिक रूप से कमजोर करना जरूरी है।

 

इस प्रस्तावित कानून ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट, 2025’ के तहत रूसी तेल की द्वितीयक खरीद और पुनर्विक्रय पर 500 प्रतिशत तक शुल्क लगाया जा सकेगा। इसे सीनेट की विदेश संबंध समिति के अधिकांश सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और अगले सप्ताह इस पर मतदान संभव है। ग्राहम ने दावा किया कि अमेरिका द्वारा भारत पर पहले से लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद में कमी की है। उन्होंने कहा कि टैरिफ का यह दबाव असर दिखा रहा है और यही कारण है कि भारत जैसे देश अब अपने ऊर्जा फैसलों पर पुनर्विचार कर रहे हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!