BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- पाकिस्तान युद्ध के मैदान में तो हारा, अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी उसे बड़ा झटका लगा

Edited By Mehak,Updated: 10 Jun, 2025 01:39 PM

bjp mp nishikant dubey said pakistan lost in the battlefield

पाकिस्तान को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अहम बयान दिया है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व में हाल ही में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया की यात्रा पर गए थे। इस यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि...

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अहम बयान दिया है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व में हाल ही में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया की यात्रा पर गए थे। इस यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान युद्ध के मैदान में तो हार चुका है, अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी उसे बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान हर मोर्चे पर असफल

निशिकांत दुबे ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत का मुकाबला करने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। चाहे सैन्य टकराव हो या अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन जुटाने का प्रयास, पाकिस्तान को निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पुराने सहयोगी भी अब उससे दूरी बना रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए, वरना उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिटने में देर नहीं लगेगी। भारत ने पाकिस्तान को उसका असली चेहरा दुनिया के सामने रख दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई डेलिगेशन यात्रा

आपको बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई के लिए कई ऑल पार्टी डेलिगेशन भेजे। ये डेलिगेशन 33 देशों की यात्रा पर गए ताकि वहां के नेताओं और जनता को ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई बताई जा सके और पाकिस्तान की साजिशों को बेनकाब किया जा सके।

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में हुए इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद निशिकांत दुबे के अलावा फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और हर्षवर्धन सिंगला शामिल थे। यह दल 2 जून को भारत वापस लौटा।

सऊदी अरब ने आतंकवाद के खिलाफ जताया समर्थन

विदेश यात्रा से लौटने के बाद निशिकांत दुबे ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब सभी देश एकजुट हो गए हैं। खासकर सऊदी अरब ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। यही वजह है कि पाकिस्तान को कूटनीतिक मोर्चे पर भी हार का सामना करना पड़ा है।

आगे की रणनीति और भारत की ताकत

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो भारत के लिए कोई बातचीत संभव नहीं होगी, बल्कि सीधा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत कर चुका है। ऑल पार्टी डेलिगेशन की मदद से भारत ने पाकिस्तान के असली चेहरे को पूरी दुनिया के सामने उजागर किया है, जिससे भारत की रणनीतिक ताकत में इजाफा हुआ है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!