BJP की महिला नेता पर हमला, बदमाशों ने कार रुकवाकर चाकू से गोदा; इलाके में तनाव

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 05:17 PM

bjp woman leader stabbed repeatedly

बाहरी इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई, उन्हें बाहर खींचा और चाकू मार दिया।

पोलावरम: आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने BJP की एक महिला नेता को चाकू मार दिया। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना अड्डातीगला मंडल के थिम्मापुरम गांव की है। 

पुलिस ने बताया कि 'गिरिजन मोर्चा' की प्रदेश उपाध्यक्ष भारती एक कार में जा रही थीं, तभी थिम्मापुरम गांव के बाहरी इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई, उन्हें बाहर खींचा और चाकू मार दिया। 

भारती के गले, छाती और बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अड्डातीगला के GGH (सरकारी अस्पताल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कार का ड्राइवर इस हमले के दौरान वहां से भाग निकला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!