8 हत्याओं का कबूलनामा! तांत्रिक कमरुद्दीन ने जहरीले लड्डू से ली जानें – पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर का खौफनाक सच!

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 08:34 PM

black magic murder case delhi

पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में मिले तीन शवों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। Delhi Police की जांच में सामने आया है कि खुद को तांत्रिक बताने वाला कमरुद्दीन उर्फ ‘बाबा’ इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

नेशनल डेस्क: पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में मिले तीन शवों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। Delhi Police की जांच में सामने आया है कि खुद को तांत्रिक बताने वाला कमरुद्दीन उर्फ ‘बाबा’ इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पूछताछ के दौरान उसने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं, जिनमें अब तक आठ लोगों की हत्या करने की बात भी शामिल है।

कैसे सामने आया साजिश का सच?

8 फरवरी 2026 को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक सफेद कार से तीन शव बरामद हुए थे। मृतकों की पहचान रणधीर सिंह (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई। शुरुआती अंदेशा आत्महत्या का था, लेकिन पोस्टमार्टम और जांच के बाद मामला सुनियोजित हत्या का निकला।

जांच में पता चला कि 72 वर्षीय आरोपी लोगों को ‘धनवर्षा’ और समस्याओं से मुक्ति का झांसा देता था। वह दावा करता था कि विशेष तंत्र क्रिया से लाखों रुपये करोड़ों में बदल सकते हैं। इसी बहाने वह अपने शिकार से मोटी रकम ऐंठता और कथित अनुष्ठान के दौरान खाने-पीने की चीजों में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता। इसके बाद नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता।

सीन रिक्रिएशन और अहम सुराग

पुलिस टीम आरोपी को उत्तर प्रदेश के लोनी स्थित उसके घर लेकर गई, जहां घटनाक्रम को दोबारा दोहराया गया। वहीं से वह वारदात वाले दिन पीड़ितों के साथ कार में बैठा था। घर में एक मजारनुमा ढांचा मिला, जहां कथित तौर पर तंत्र क्रियाएं की जाती थीं।

कार से मिले गिलास, शराब की बोतल, नकदी, दस्तावेज और अन्य सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां आरोपी की संपत्ति और उसकी आय के स्रोतों की भी पड़ताल कर रही हैं।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह तरीका वर्षों पहले सीखा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा राजस्थान में सक्रिय रहा। वह खासतौर पर आर्थिक तंगी या निजी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को निशाना बनाता था। कुछ मामलों में महिलाओं को डराने-धमकाने और झूठे दावे करने की भी जानकारी सामने आई है।

फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है। विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!