पाकिस्तान फिर करेगा नौटंकी, कप्तान सलमान ने कहा- हाथ मिलाने को लेकर मैदान में होगा फैसला

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 06:13 AM

captain salman said that decision regarding handshakes will be taken on field

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच के टॉस या मुकाबले से बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है।

नेशनल डेस्कः पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच के टॉस या मुकाबले से बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है। यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में खेला गया था। 

हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर आगा ने शनिवार को यहां कहा, "इस बारे में हम कल देखेंगे।" आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में 'खेल भावना' को बनाए रखा जाना चाहिए। आगा ने कहा, "क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती। लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था। क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है।" 

इस बीच यह भी पता चला है कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे का माहौल भी आक्रामक के बजाय अधिक संयमित रहा है। अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों पर छोड़ते हुए टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी। भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई है और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं। 

आईसीसी चाहता है कि एशिया के पांच टेस्ट खेलने वाले देशों के अधिकारी साथ बैठकर मैच देखें। आईसीसी प्रमुख जय शाह के रविवार को कोलंबो में मौजूद रहने की संभावना है, जहां वह भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर सकते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कोलंबो में रहेंगे और पिछले कुछ हफ्तों में हुए तनावपूर्ण संवाद के बाद बीसीसीआई के साथ रिश्ते सामान्य करने की कोशिश करेंगे। बांग्लादेश के अखबार 'प्रथम आलो' से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है। 

उन्होंने कहा, "आईसीसी ने एक फैसला लिया है। आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों एशियाई देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, साथ में मैच देखें और आपस में बातचीत करें।" 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!