दिवाली पर ब्रिटेन ने महात्मा गांधी की याद में जारी किया सिक्का, रॉयल मिंट पर बिक्री के लिए उपलब्ध

Edited By Updated: 04 Nov, 2021 10:27 AM

britain issued coin in memory of mahatma gandhi on diwali

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दुनिया को अहिंसा की सीख देने वाले महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को पहली बार ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के माध्यम से याद किया जाएगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को यह घोषणा की।

इंटरनेशनल डेस्क: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दुनिया को अहिंसा की सीख देने वाले महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को पहली बार ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के माध्यम से याद किया जाएगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह गोल सिक्का हिंदू त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य पर रॉयल मिंट के संग्रह का हिस्सा होगा, जिस पर भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल और गांधी का एक प्रसिद्ध उद्धरण ‘‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है'' अंकित है। ऐसा पहली बार है जब किसी आधिकारिक ब्रितानी सिक्के के माध्यम से गांधी को स्मरण किया जाएगा।

 

सुनक ने एक बयान में कहा कि एक हिंदू होने के नाते दीपावली पर इस सिक्के को जारी करने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई और पहली बार किसी ब्रितानी सिक्के के माध्यम से उनके उल्लेखनीय जीवन को स्मरण किया जाना शानदार है। सपांच पाउंड का यह सिक्का सोने और चांदी से बनाया जाएगा और यह वैध मुद्रा है, हालांकि इसे सामान्य मुद्रा चलन के लिए नहीं बनाया गया है।

 

दीपावली के अवसर पर गुरुवार से यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही एक ग्राम और पांच ग्राम की सोने की छड़ें और धन की हिंदू देवी लक्ष्मी को दर्शाने वाली पहली ब्रितानी सोने की छड़ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। सुनक ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदायों के योगदान का उचित प्रतिनिधित्व करने के अभियान के हिस्से के तहत पिछले साल एक नया ‘‘डायवर्सिटी बिल्ट ब्रिटेन'' सिक्का जारी किया था। ब्रिटेन के विविध इतिहास का जश्न मनाने वाले लगभग एक करोड़ सिक्के अक्टूबर 2020 में चलन में आए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!