आज दिल्ली पहुंचेंगे ब्रिटेन के विदेश मंत्री, एस. जयशंकर संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 03:56 AM

british foreign minister lammy will reach delhi today

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी व्यापार के साथ-साथ रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए शनिवार को भारत की दो-दिवसीय यात्रा पर आएंगे।

नई दिल्लीः ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी व्यापार के साथ-साथ रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए शनिवार को भारत की दो-दिवसीय यात्रा पर आएंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लैमी अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। लैमी वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगे। 

लैमी की नई दिल्ली यात्रा दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के एक महीने बाद हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी यात्रा में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की संभावित नई दिल्ली यात्रा के लिए आधार तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!