दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्रि के मौके पर झंडेवालान मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकसित दिल्ली के लिए मांगी दुआ

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 02:21 PM

cm rekha gupta offered prayers at jhandewalan temple on the occasion of navratri

आज से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का उल्लास शुरू हो गया है। इस शुभ अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और दिल्ली सहित...

नेशनल डेस्क: आज से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का उल्लास शुरू हो गया है। इस शुभ अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और दिल्ली सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विकसित दिल्ली के लिए मांगी दुआ

पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं दिल्ली और देश के सभी नागरिकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैंने मां से प्रार्थना की है कि हमारा देश हर परिस्थिति में आगे बढ़े, हम चुनौतियों का डटकर सामना करें और दिल्ली एक विकसित शहर के रूप में उभरकर सामने आए।"

<

>

देशभर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई:

·         वाराणसी: काशी के श्री दुर्गाकुंड मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालु कतारों में नजर आए।

·         वैष्णो देवी: जम्मू-कश्मीर के कटरा में भारी बारिश के बावजूद हजारों भक्तों ने माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू की।

·         उज्जैन: क्षिप्रा नदी के तट पर शंखनाद और सूर्य अर्घ्य के साथ हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया।

·         लखनऊ व गोरखपुर: मां चंद्रिका देवी और काली मंदिर में भक्तों ने विशेष अनुष्ठान किए।

पीएम मोदी ने भी दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए देशवासियों को नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी और चेती चांद की बधाई दी। उन्होंने मां शैलपुत्री की स्तुति करते हुए सभी के जीवन में अनुशासन, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!