हिमाचल प्रदेशः धर्मशाला में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, ब्रिटिश पर्यटक की मौत

Edited By Updated: 17 Feb, 2025 11:07 PM

british tourist dies in accident during trekking in dharamshala

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के धर्मशाला में त्रिउंड की यात्रा पर अपने दोस्त के साथ आए ब्रिटेन के एक पर्यटक की दुर्घटना में मौत हो गई।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के धर्मशाला में त्रिउंड की यात्रा पर अपने दोस्त के साथ आए ब्रिटेन के एक पर्यटक की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

मृतक की पहचान हॉवर्ड थॉमस हैरी (27) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान रॉबर्ट जॉन एमर्टन (27) के रूप में हुई है, जिसका इलाज धर्मशाला के जोनल अस्पताल में किया जा रहा है। 

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को उन्हें बचाने के लिए भेजा गया था, लेकिन दुर्भाग्य से धर्मशाला पहुंचने से पहले ही एक विदेशी की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वे चट्टान से गिरने के कारण घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों विदेशी ब्रिटेन के निवासी हैं, जो पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!