सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, लारेंस गैंग के नाम से आई ईमेल

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 08:14 PM

salman khan s brother in law aayush sharma receives threats

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। सुपरस्टार सलमान खान के परिवार से जुड़े एक सदस्य को कथित तौर पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह मेल एक सुरक्षित ईमेल सर्विस के जरिए भेजा गया और उसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा...

नेशनल डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। सुपरस्टार सलमान खान के परिवार से जुड़े एक सदस्य को कथित तौर पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह मेल एक सुरक्षित ईमेल सर्विस के जरिए भेजा गया और उसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया।

करोड़ों की मांग, नाम का सहारा लेकर डराने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में बड़ी रकम की मांग की गई है। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि जिस शख्स को यह धमकी मिली है, वह अभिनेता आयुष शर्मा हैं, जो सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति हैं। हालांकि इस मामले में अब तक न तो आयुष और न ही सलमान की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

रणवीर सिंह को भी मिला था धमकी संदेश

इसी क्रम में एक दिन पहले अभिनेता रणवीर सिंह को भी कथित तौर पर व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकाया गया था। उस संदेश में भी भारी रकम की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार, रणवीर की टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पहले भी हो चुकी हैं फायरिंग की घटनाएं

पिछले कुछ समय में कई फिल्मी हस्तियों के घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी ने खासा ध्यान खींचा था। इसके अलावा कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे और निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर भी गोली चलने की घटनाओं की चर्चा रही। इन मामलों में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आता रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!