Rajasthan Road Accident: गाय को बचाने की कोशिश में पलटी कार, 4 लोगों की मौत....6 घायल

Edited By Updated: 03 Aug, 2024 03:17 PM

car overturns while trying to save cow 4 dead

राजस्थान के बारां जिले में  शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के बारां जिले में  शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यह हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार यात्री वाहन (एसयूवी) सामने से मवेशी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।
PunjabKesari
चौधरी के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान फूलचंद, हरिचरण, लाखन और राजू सहरिया के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें...
-
 उफनती महानदी में गिरी महिला, पैरों में जंजीर बंधी होने के बाद भी 17 किमी तैरी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के पुराट गांव की सरोजिनी (33) चौहान ने पैरों में जंजीर बंधे होने के बावजूद 17 किलोमीटर तैरकर महानदी पार कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद मछुआरों ने सरोजिनी को नदी से बाहर निकाला।

मछुआरों ने सरोजिनी को बचाया
सरोजिनी को ओडिशा के पलसाडा गांव के रमेश सेठ और उनके बेटे दानी ने गुरुवार तड़के मछली पकड़ते समय देखा था। जब रमेश और दानी नदी में मछली पकड़ रहे थे, उन्होंने "बचाओ, बचाओ" की आवाजें सुनीं। वे आवाज की दिशा में बढ़े और देखा कि सरोजिनी नदी में तैर रही है। पिता-पुत्र ने तुरंत अपनी नाव मोड़ी और अन्य मछुआरों की मदद से सरोजिनी को बाहर निकाल लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!