जनता के समर्थन की ताकत से केंद्र सरकार ने उठाए बड़े कदम : नड्डा

Edited By Updated: 22 Nov, 2019 10:08 PM

central government takes big steps with the power of public support nadda

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को अनुच्छेद 370 समेत राष्ट्रीय महत्व के तमाम मुद्दों पर विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत से उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और नक्सलवाद जैसी समस्याओं से देश को...

चंदवाः भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को अनुच्छेद 370 समेत राष्ट्रीय महत्व के तमाम मुद्दों पर विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत से उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और नक्सलवाद जैसी समस्याओं से देश को मुक्ति दिलाने में सफलता पाई है अथवा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ी है।
PunjabKesari
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लातेहार से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। नड्डा ने कहा, ‘‘आपके एक वोट की कीमत ही आज भाजपा सरकार को कड़े निर्णय लेने की शक्ति प्रदान कर रही है। तीन तलाक, पॉस्को एक्ट में संशोधन, उग्रवाद समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार बड़े फैसले जनता के समर्थन की ताकत से ही ले सकी है।''
PunjabKesari
नड्डा ने अपनी सरकार के कार्य गिनाते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत बेहतर हुई है। इन इलाकों में एक समय दिन के 12 बजे लोग घूमने से डरते थे आज 12 बजे रात में भी लोग बेखौफ घूम सकते है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उग्रवादियों पर नकेल कसने का काम किया है। भाजपा को छोड़कर बाकी सभी पार्टी वंशवाद और परिवारवाद पर टिकी हुई हैं। जबकि अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने देश को एक दिशा दी है।'' उन्होंने जनता से अपील की, ‘‘झारखंड के विकास की गति को हमें थमने नहीं देना है। लक्ष्य हमारा सिर्फ एक है, इस बार 65 पार।''

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘इस बार हमलोगों को 65 पार सीटें लानी हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जी जान में जुट जाएं।'' उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो आदिवासियों की चिंता करती है। भाजपा ने जिस तरह से जनता के हित में विकास कार्य किए हैं, उसके बाद इस बार हम 65 पार सीटें लाएंगे। नड्डा और अर्जुन मुंडा शुक्रवार को लातेहार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने चंदवा पहुंचे थे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!