पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी की

Edited By Updated: 19 Nov, 2020 12:03 PM

cfv by pakistan in poonch

पाकिस्तानी सेना ने दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे।


जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, बुधवार शाम को छह बजकर 10 मिनट के आसपास पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।" पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने 37 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की बस्तियों और अग्रिम चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। 

 

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात नौ बजकर 10 मिनट के आसपास सतपाल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम अग्रिम चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी की गयी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसका करारा जवाब दिया। यह गोलीबारी तड़के तक चलती रही।

PunjabKesariअधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी इलाके में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!