किस्मत बदलना चाहते हैं तो घर में लगाएं यह तस्वीर, अमीर लोग हमेशा लगाते हैं ये...फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Edited By Updated: 06 Aug, 2025 03:48 PM

change your luck then put this picture at home rich people alwa

वास्तु शास्त्र में कुछ तस्वीरों को बहुत शुभ और लाभकारी माना गया है, और इन्हीं में से एक है 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर। ऐसा माना जाता है कि जो भी अपने घर में यह तस्वीर लगाता है, उसकी किस्मत बहुत जल्दी बदल सकती है। आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार...

नेशनल डेस्क: वास्तु शास्त्र में कुछ तस्वीरों को बहुत शुभ और लाभकारी माना गया है, और इन्हीं में से एक है 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर। ऐसा माना जाता है कि जो भी अपने घर में यह तस्वीर लगाता है, उसकी किस्मत बहुत जल्दी बदल सकती है। आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार इस तस्वीर को घर में लगाने के क्या-क्या फायदे हैं।

क्यों मानी जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर शुभ?
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर को सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह तस्वीर घर में लगाने से करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। दौड़ते घोड़े सफलता, प्रगति, और विजय का प्रतीक हैं, इसलिए इन्हें घर में लगाने से भाग्य भी बदल सकता है।

सात घोड़ों की तस्वीर को वास्तु के अनुसार, घर या ऑफिस में अलग-अलग दिशाओं में लगाने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं. दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाने से प्रसिद्धि और सफलता मिलती है, जबकि उत्तर दिशा में लगाने से धन और समृद्धि आती है. पूर्व दिशा में लगाने से करियर में विकास होता है.

फायदे क्या हैं?
आर्थिक लाभ: वास्तु के अनुसार, 7 घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं।
करियर में तरक्की: यह तस्वीर लगाने से करियर में तरक्की मिलती है और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ता है।
सफलता: इस तस्वीर को घर में लगाने से आपको कुछ ही दिनों में सफलता मिलने लगती है।

PunjabKesari

किस दिशा में लगाएं तस्वीर?
वास्तु के अनुसार, 7 घोड़ों की तस्वीर को घर या ऑफिस में अलग-अलग दिशाओं में लगाने से अलग-अलग फायदे मिलते हैं:
दक्षिण दिशा: इस दिशा में तस्वीर लगाने से प्रसिद्धि और सफलता मिलती है।
उत्तर दिशा: इस दिशा में तस्वीर लगाने से धन और समृद्धि आती है।
पूर्व दिशा: इस दिशा में तस्वीर लगाने से करियर में विकास और प्रगति होती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!