लड़की को अपने साथ ले जाना चाहता था प्रेमी, इंकार करने पर फेंक दिया केमिकल

Edited By vasudha,Updated: 08 Dec, 2019 10:37 AM

chemical thrown on girl

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने एक महिला के चेहरे पर ज्वलनशील केमिकल डालकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां से आंखों में जलन की शिकायत होने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने एक महिला के चेहरे पर ज्वलनशील केमिकल डालकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां से आंखों में जलन की शिकायत होने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला के चेहरे या शरीर पर झुलसने के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी युवक उसका प्रेमी है और उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ  स्थित डिलक्स टॉयलेट के पास एक युवक ने महिला के शरीर पर कुछ केमिकल फंेक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की एक आंख पर सूजन देखी। 

 

महिला को लेकर तुरंत लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का शरीर झुलसा नहीं है। आंख पर सूजन होने की वजह से महिला को गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां पर प्राथमिक जांच के बाद किसी प्रकार का कोई खतरनाक केमिकल नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जांच में पता चला कि 29 वर्षीय महिला मूलत: तेलंगाना की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। पति से विवाद होने के बाद वह छह माह पहले वह दिल्ली आ गई और नई दिल्ली स्टेशन पर रहने लगी थी। यहीं उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी रूद्र विश्वास से हुई। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!