छत्तीसगढ़: ATM तोड़ चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 02:46 PM

chhattisgarh accused who attempted to break into atm arrested within hours

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अंतर्गत थाना छुईखदान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एटीएम मशीन तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना...

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अंतर्गत थाना छुईखदान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एटीएम मशीन तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना छुईखदान में रिपोटर् दर्ज कराई थी कि ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम मशीन जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी उन पर है मंगलवार को बंद पाई गई। निरीक्षण करने पर पता चला कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की नियत से एटीएम लॉबी की लाइट और मशीन में व्यापक तोड़फोड़ की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(4), 305(द्ग), 62, 324(3) के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान तकनीकी सहायता और मुखबिरों के जाल बिछाए गए। सूचना मिली कि ग्राम उदयपुर निवासी चंपालाल जंघेल पुलिस को देखकर छिप रहा है। 

यह भी पढ़ें: केरल: भगवान अय्यप्पा का 'पवित्र आभूषण' मंदिर से हुआ गायब, जानें कैसे चंद घंटों में मिला वापस?

पुलिस ने संदेह के आधार पर चंपालाल को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए औजार (आला जरब) बरामद कर जब्त कर लिए हैं। चंपालाल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कारर्वाई से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!