सोनिया गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल, CIC ने मांगा ब्याैरा

Edited By Updated: 05 Jul, 2017 03:00 PM

cic question on sonia gandhi citizenship

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सोनिया गांधी की नागरिकता का ब्याैरा देने को कहा है। उज्जैन के आरटीआई आवेदक ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर सोनिया समेत विदेशी नागरिकों के भारतीय नागरिकता हासिल करने का ब्याैरा मांगा था। उन्होंने सोनिया के नागरिकता आवेदन की भी मांग की थी। जिन दस्तावेज की मांग की गई है, उसमें नागरिकता के समर्थन में दिए गए दस्तावेज की सत्यापित प्रति, अधिसूचना, आदेश, नियम, सोनिया की भारतीय नागरिकता से संबंधित पत्राचार और जांच प्रक्रिया की नोटशीट शामिल हैं।

गृह मंत्रालय से मांगा जवाब
इस मामले को विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को स्थानांतरित कर दिया था लेकिन गृह मंत्रालय ने सवालों का जवाब नहीं दिया। मुख्य सूचना आयुक्त आर के माथुर ने गृह मंत्रालय को आवेदन का जवाब देने को कहा। माथुर ने कहा कि रिकॉर्ड को देखने के बाद यह पाया गया कि गृह मंत्रालय का कोई जवाब उपलब्ध नहीं है। गृह मंत्रालय को अपीलकर्ता (आवेदक) को इस आदेश की प्राप्ति की तारीख से 15 दिन के भीतर जवाब देना चाहिए। उन्होंने गृह मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक सूचना अधिकारी को भी निर्देश दिया है कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर उनके समक्ष उपस्थित हों। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!