विज्ञापन वाली दिल्ली vs विकास वाली दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने AAP के मॉडल को बताया खोखला

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 06:27 PM

cm rekha gupta called the aap hollow

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर जोरदार हमला बोला। महरौली में 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनता की...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर जोरदार हमला बोला। महरौली में 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया और विकास केवल अखबारों के विज्ञापनों तक ही सीमित रहा।

PunjabKesari

महरौली को ₹135 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने दक्षिण दिल्ली के महरौली विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। CM ने कहा कि महरौली की ऐतिहासिक भव्यता को सुरक्षित रखते हुए इसे 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार दिल्ली को उस जड़ता (Inertia) से बाहर निकाल रही है, जिसमें पिछली सरकार ने इसे धकेल दिया था।

PunjabKesari

हमारी राजनीति सेवा की, उनकी सत्ता की

केजरीवाल सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “कुछ लोगों ने केवल विज्ञापनों में दिल्ली को चमकाया, लेकिन महरौली जैसी ऐतिहासिक जगहों और यहाँ के नागरिकों की आकांक्षाओं की वर्षों तक अनदेखी की गई। उनकी राजनीति सत्ता-केंद्रित थी, जबकि हमारी राजनीति सेवा, सुशासन और विकास पर आधारित है।” इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक गजेंद्र सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विकसित दिल्ली का सपना कॉलोनियों और विधानसभा क्षेत्रों के जमीनी विकास से ही पूरा होगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!