Edited By Ramanjot,Updated: 07 May, 2026 02:17 PM

दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी के निधन के बाद थलापति विजय उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विजय ने अंतिम संस्कार के दौरान अभिनेता जीवा को गले लगाकर सांत्वना दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
नेशनल डेस्क: मशहूर फिल्म निर्माता आरबी चौधरी के असामयिक निधन से पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। ऐसे में अभिनेता और टीवीके (TVK) प्रमुख थलापति विजय भी बुधवार को प्रोड्यूसर के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक नजर आए। जब वह चौधरी के सबसे छोटे बेटे और अभिनेता जीवा से मिले, तो दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस भावुक पलक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उदयपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा
बता दें कि सुपर गुड फिल्म्स के संस्थापक और फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती आरबी चौधरी का मंगलवार, 5 मई 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक कार हादसे में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही सिनेमा जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर चेन्नई लाया गया, जहां थलपति विजय उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
विजय के चेहरे पर झलका दुख
विजय के चेहरे पर अपने मेंटर को खोने का दुख साफ झलक रहा था। जब विजय, चौधरी के छोटे बेटे और अभिनेता जीवा के पास पहुंचे, तो जीवा बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। विजय ने उन्हें लंबे समय तक गले लगाकर हिम्मत बंधाई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। विजय के इस मानवीय व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।