CM  योगी ने धनतेरस की दी शुभकामना, कहा-  ‘मां लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि,...यही प्रार्थना है

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 12:47 PM

cm yogi extended his greetings on dhanteras saying may

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!' उन्होंने...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!'' उन्होंने कहा, ‘‘मां लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही प्रार्थना है।

 

योगी ने एक अन्य पोस्ट साझा कर प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आरोग्य के देवता की कृपा आप सभी पर बनी रहे। सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु एवं सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।'' उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओम् धन्वंतराये नमः! समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को समृद्धि और वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मौर्य ने कहा, ‘‘भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, सम्पन्नता और सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।'' उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ‘एक्स' पर पोस्ट साझा कर देश एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!