दीवाली से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 28 लाख कर्मचारियों को दिया 3% DA/DR बढ़ोतरी का तोहफा

Edited By Updated: 17 Oct, 2025 06:20 PM

cm yogi makes a major announcement before diwali gifts 3 da dr hike to 28 lakh

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा उपहार दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में 3% की वृद्धि का ऐलान किया है। इसका सीधा फायदा 16.35 लाख कर्मचारियों और...

नेशनल डेस्क : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा उपहार दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में 3% की वृद्धि का ऐलान किया है। इसका सीधा फायदा 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को होगा। ये नई दरें अब 1 जुलाई 2025 से 58 % की दर से लागू होंगी।  

ये भी पढ़ें- Gold Price Report: त्योहारी सीज़न में क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के रेट, सामने आई हैरानीजनक रिपोर्ट!

 

अक्टूबर से नकद होगा भुगतान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते और राहत का भुगतान अक्टूबर 2025 से नकद रूप में किया जाए। जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक के तीन महीने का एरियर भी नवंबर 2025 में नकद दिया जाएगा। एरियर और अक्टूबर माह के नकद भुगतान के कारण नवंबर 2025 में राज्य सरकार पर कुल ₹795 करोड़ का अतिरिक्त नकद व्यय भार आएगा। मार्च 2026 तक राज्य सरकार पर ₹1960 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

PunjabKesari

सीएम बोले- यह सम्मान का प्रतीक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "महंगाई के प्रभाव से उन्हें राहत पहुँचाना और उनके जीवनस्तर में सुधार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने इस फैसले को लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति "संवेदना और सम्मान का प्रतीक" बताया। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपावली का यह उपहार उनके जीवन में नई ऊर्जा, प्रसन्नता और समृद्धि लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें-  Kawasaki Bike लवर्स लिए खुशखबरी, कंपनी ने लॉन्च की नई बाइक, कीमत 10 लाख रुपए से भी कम

 

इन्हें होगा लाभ-  

इस निर्णय का लाभ सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमान के कर्मचारियों सहित सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!